फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The cold winds broke the heat

Bahraich News: ठंडी हवाओं ने तोड़ा तपिश का गुमान

Sun, 03 May 2026 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The cold winds broke the heat
बहराइच। मौसम में पिछले दो-तीन दिनों से आए परिवर्तन से लोगों को राहत महसूस हो रही है। जेठ माह की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन ठंडी हवाएं तपिश के गुमान को तोड़ रही हैं।रविवार को सुबह बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में धूप खिलने से कुछ गर्माहट तो आई, लेकिन एक सप्ताह पहले जैसी तपिश नहीं रही।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से पारा नीचे जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ इसका कारण पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश और ठंडी हवाओं का चलना मान रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि पूरा मई गरम जरूर रहेगा, लेकिन पिछले सालों जैसी तपिश नहीं होगी। इसका कारण मौसम चक्र में बदलाव होना है। इधर, पिछले चार दिनों से प्रतिदिन बारिश का माहौल बन रहा है। इससे तपिश कम हो रही है। यह सिलसिला पूरे मई तक रहने की संभावना है। तराई क्षेत्र में आने के कारण यहां अन्य जिलों की अपेक्षा मौसम खुशनुमा रहेगा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकार्ड हुआ। यह शनिवार के तापमान के आसपास ही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed