फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The coaching camp defeated Gonda Stadium by four wickets.

Bahraich News: कोचिंग कैंप ने गोंडा स्टेडियम को चार विकेट से हराया

Sun, 13 Sep 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The coaching camp defeated Gonda Stadium by four wickets.
 बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ​क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। 
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट कोचिंग कैंप बहराइच और गोंडा स्टेडियम की टीम के बीच 40 ओवर का मुकाबला खेला गया। इसमें कोचिंग कैंप ने गोंडा स्टेडियम टीम को हराया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर गोंडा स्टेडियम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 90 रन पर ही सिमट गई। तनिष्क श्रीवास्तव ने 35 और हेमंत ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कोचिंग कैंप की ओर से कप्तान आकाश गोयल ने तीन विकेट लिए, जबकि कुणाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए। फराज ने दो और अर्थर ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोचिंग कैंप की टीम ने चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से अरहम ने 43 रन और कप्तान आकाश ने 31 रन की उपयोगी पारी खेली। गोंडा की ओर से राहुल, अमन पांडेय और अंश यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैच में अंपायर की भूमिका महेश श्रीवास्तव और अकील अहमद ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अफ्फान ने की। इस मौके पर वरिष्ठ क्रिकेटर निखिल श्रीवास्तव, जहीन खान, विकास तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed