फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The central team saw the reality of health services

केंद्रीय टीम ने देखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

Sat, 19 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
The central team saw the reality of health services
नानपारा में सीएचसी का निरीक्षण करती केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। केंद्र सरकार की कॉमन रिव्यू टीम के सदस्य शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान नानपारा सीएचसी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उप स्वास्थ्य केंद्र अमवा हुसैनपुर व हकीमपुरवा में चिकित्सकों के न होने की शिकायत लोगों ने की। इस पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। टीम ने शनिवार को मोतीपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने पर नाराजगी जतायी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की पांच सदस्यीय टीम असिस्टेंट कमिश्नर हेल्थ व चाइल्ड डॉ. शीतल राही की अगुवाई में शुक्रवार की शाम को नानपारा सीएचसी पहुंची। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह की अगुवाई में सदस्यों ने तीन घंटे अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।
विज्ञापन

टीम ने प्रसव कक्ष, एनबीएसयू कक्ष, केएमसी वार्ड, नवजात शिशु स्थिरता गृह, टीवी रोगियों के लिए लगी सीबीनाट मशीन की जांच की। इसके साथ ही महिलाओं से उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डॉ. शीतला को लोगों ने बताया कि सीएचसी में सर्जन, नेत्र व हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे मरीजों को इलाज में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अमवा हुसैनपुर व हकीमपुरवा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के न रहने की शिकायत की। इस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही। टीम के सदस्य शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचे। यहां पर सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरएन वर्मा की अगुवाई में लेबर रूम, ओटी समेत अन्य व्यवस्थाएं जांची।

सीएचसी परिसर की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। टीम के सदस्य देर शाम तक अस्पताल की व्यवस्थाएं जांचते रहे। इस दौरान नानपारा के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान, राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed