{"_id":"6a2198b267e9d2712aa0c4c6fa103f73","slug":"the-bus-stand-will-be-made-hitec-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक बनेगा बहराइच का बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक बनेगा बहराइच का बस अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के बस अड्डे को भी अब हाईटेक बनाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने कवायद शुरू कर दी है। यहां के रोडवेज बस स्टैंड को लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे की तर्ज पर संवारने की तैयारी की जा रही है। हाईटक बस अड्डे के निर्माण में 485.31 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
निगम प्रशासन द्वारा बस अड्डे का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस निर्माणाधीन बस अड्डे में यात्रियों के बैठने लिए हॉल, बेहतर पेयजल, प्रकाश, एलईडी आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। परिवहन निगम द्वारा संचालित बहराइच के बस अड्डे पर यात्रियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ता था। बस अड्डे पर न तो यात्रियों के बैठने का उचित प्रबंध था और न पेयजल की व्यवस्था।
विज्ञापन
परिसर में जलभराव रहता था। हालात यह है कि कोई भी मौसम हो यात्रियों को बस के इंतजार में दिक्कत उठानी पड़ती थी। निगम प्रशासन ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप योजना के तहत बस अड्डे को हाईटेक बनाने की कार्ययोजना बनाई थी। इसके तहत बस अड्डे के पुनर्निर्माण की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
शासन की ओर से 485.31 लाख का बजट कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम को आवंटित कर दिया गया है। इसका काम भी शुरू हो गया है। एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि बस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की कवायद शुरू की गई है। प्रयास है कि साल के अंत तक रोडवेज बस अड्डा अलग स्वरूप में नजर आए।
ये मिलेंगी सुविधाएं
नवनिर्मित बस अड्डे में एआरएम ऑफिस को तोड़कर आरएम ऑफिस बनेगा। यात्रियों के बैठने के लिए एक बड़े वेटिंगहॉल में आरओ सिस्टम, वाटर कूलर, यात्रियों के लिए मनोरंजन के लिए एलईडी, पूरे परिसर में बेहतर प्रकाश की व्यवस्था, कैंटीन, महिला व पुरुषों के लिए टॉयलेट की व्यवस्था के साथ स्टेशन को मशीनों से साफ कराने आदि की व्यवस्था होगी।
रोडवेज परिसर 45 सेमी होगा ऊंचा
जनपद मुख्यालय का रोडवेज बस अड्डा मुख्य मार्ग से काफी नीचे स्थित है। ऐसे में रोडवेज के परिसर में हमेशा जलभराव की स्थित बनी रहती थी। इससे निजात पाने के लिए बस अड्डे को 45 सेंटीमीटर ऊंचा किया जाएगा। जबकि मुख्य मार्ग से बस अड्डे की ऊंचाई 15 सेंटीमीटर तक होगी।
डीजल पंप हाउस हटेगा, बनेगा अंडरग्राउंड पानी टैंक
निर्माण निगम के प्रभारी अधिशासी अभियंता ओपी सिंह व अवर अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि रोडवेज परिसर में एसएम कार्यालय के सामने 25 हजार लीटर अंडरग्राउंड पानी का टैंक बनाने का प्रस्ताव है। लेकिन इसी स्थान पर मौजूदा समय में डीजल पंप स्थापित है। निगम प्रशासन उसे हटाने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। ऐसे में रोडवेज में निर्माण का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
प्लांट से होगी बसाें की सफाई
एआरएम अवधेश पाल ने बताया कि बसों की सफाई के लिए वाशिंग प्लांट स्थापित किए जाएंगे। बसों के संचालन के लिए बसअड्डे पर संकेत बोर्ड लगेंगे। किराया व वरीयता सूची का ब्यौैरा भी अंकित किया जाएगा। स्टेशन पर 24 घंटे एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर टोलफ्री नंबर आम नागरिकों के लिए खोला जाएगा।