{"_id":"6681c45a4fe8de66a8084834","slug":"the-bullies-chased-the-forest-guard-team-with-axes-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-116048-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दबंगों ने कुल्हाड़ी लेकर वनरक्षक टीम को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दबंगों ने कुल्हाड़ी लेकर वनरक्षक टीम को दौड़ाया
Mon, 01 Jul 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
मौके पर प्रतिबंधित पेड़ों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
खैरीघाट (बहराइच)। वन रेंज के पिपरी माफी गांव में शनिवार की रात दबंगों द्वारा प्रतिबंधित पेड़ काटे जा रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर दबंगों ने हमला कर दौड़ा दिया। जिससे टीम जान बचाते हुए भागी। हमले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और वन विभाग की टीम को देखकर हमलावर भाग गए। टीम ने पेड़ों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़कर सीज कर दिया। वहीं वन विभाग की टीम ने तहरीर दी।
खैरीघाट व नानपारा वन रेंज के अंतर्गत आने वाले पिपरी माफी गांव में देर रात प्रतिबंधित आम के पेड़ काटे जा रहे थे। सूचना पर पहुंची वन रक्षक रामानंद की टीम ने कटान रोक दी। जिस पर तीन दबंगों ने कुल्हाड़ी, बांका व डंडा लेकर दौड़ा लिया और मोबाइल फोन छीन लिया।
टीम पर हमले की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्हें देखकर हमलावर भाग गए। रविवार की सुबह वनरक्षक ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार ने बताया कि वनरक्षक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।