{"_id":"6823bc8c7c102c331401efc4","slug":"the-brides-side-tied-the-cameraman-to-a-tree-and-beat-him-up-bahraich-news-c-98-1-brp1009-130546-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कैमरामैन को पेड़ से बांध वधू पक्ष ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कैमरामैन को पेड़ से बांध वधू पक्ष ने पीटा
Wed, 14 May 2025 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 14 May 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। मटेरा से गिरधरपुर गांव में सोमवार को एक बरात आई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपस में ही मारपीट होने लगी। इस मौके पर वर पक्ष के साथ फोटो खींचने आए कैमरामैन को वधू पक्ष ने बांधकर पीटा। कैमरामैन का आरोप है कि घटना की सूचना पर पहुंची नानपारा पुलिस ने उसे कोतवाली ले जाकर वहां भी पीटा। परिजन ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। रिसिया क्षेत्र के डिहवा निवासी शुभम गौतम (25) सोमवार को मटेरा से नानपारा के गिरधरपुर निवासी बुधई के यहां विवाह समारोह में कैमरामैन बनकर गए थे। तभी वर और वधू पक्ष में किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी।
इसी बीच वधू पक्ष से आए एक व्यक्ति ने वाहन से उसे नीचे उतारकर पेड़ से बांध दिया। वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य व लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा। पीड़ित का यह भी आरोप है कि नानपारा कोतवाली में ले जाकर पुलिस ने भी उन्हें मारा पीटा। नानपारा कोतवाली के इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि थाने लाने की सूचना नहीं है। दहेज को लेकर दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ था। इसमें मारपीट हुई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।