{"_id":"677198906d4f0f7ddf0c6b04","slug":"the-border-will-be-illuminated-with-milky-light-119-pillars-and-238-lights-will-be-installed-at-a-cost-of-rs-80-lakh-bahraich-news-c-98-1-slko1011-124675-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दूधिया रोशनी से जगमगाएगा बार्डर, 80 लाख से लगेंगे 119 खंभे व 238 लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दूधिया रोशनी से जगमगाएगा बार्डर, 80 लाख से लगेंगे 119 खंभे व 238 लाइटें
Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा कस्बे में लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट।
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा स्थित नगर पंचायत रूपईडीहा की बाजारें व बॉर्डर का क्षेत्र बहुत जल्द दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। नगर पंचायत की ओर से लगभग 80 लाख से 119 खंभे व 238 लाइटें लगवाई जाएंगी। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से खंभे व लाइटें लगवाने का काम शुरू कर दिया गया है, 54 खंभे लगा भी दिए गए हैं।
भारत-नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा नगर पंचायत सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है और बॉर्डर क्षेत्र में कई सुरक्षा एजेंसियां हैं। लेकिन कस्बा क्षेत्र व बॉर्डर पर प्रकाश के उचित प्रबंध नहीं थे। जिसका संज्ञान लेकर नगर पंचायत की ओर से बार्डर पर नो मेंस लैंड तक स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य शुरू किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य ने बताया कि इसपर लगभग 80 लाख रुपये खर्च होंगे। नेपाल सीमा स्थित नो मेंस लैंड से राना पेट्रोल पंप तक के डिवाइडर पर 54 खंभे लगवा दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार तक 50 और खंभे लगवा दिए जाएंगे। भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले नेपाली नागरिकों को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी झालरों से स्ट्रीट लाइट को कवर भी किया जाएगा। पूर्व में 22 हाई मास्ट व 200 पुराने खंभों पर 400 लाइटें लगाई गईं हैं।