{"_id":"68813c724c7aa3dcec0cc44e","slug":"the-body-of-the-priests-son-who-reached-the-village-was-cremated-bahraich-news-c-98-1-slko1011-134091-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गांव पहुंचे पुजारी के बेटे के शव का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गांव पहुंचे पुजारी के बेटे के शव का किया अंतिम संस्कार
Thu, 24 Jul 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
मृतक अखिल तिवारी की फाइल फोटो।
तेजवापुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत हेमनापुर मरवट निवासी अखिल तिवारी (17) की लखनऊ स्थित एक मंदिर के पास बने कमरे में सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बुधवार को उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।
बौंडी क्षेत्र के हेमनापुर मरवट निवासी अरविंद तिवारी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित गोयल अपार्टमेंट में स्थित मंदिर के पुजारी हैं। अरविंद बीते दो सालों से परिवार के साथ मंदिर के पास बने कमरे में रहते हैं। बीते दिनों उनके सास की मौत हो गई थी, जिसके बाद वे परिवार के साथ घर आए थे। वहीं, उनका बेटा अखिल मंदिर में पूजा-पाठ कर रहा था लेकिन सोमवार को संदिग्ध हालात में अखिल का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते लखनऊ पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को अखिल का शव जब गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया।