{"_id":"5ce42c30bdec22074857f131","slug":"the-body-of-missing-businessman-found-in-saryu-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यवसायी का शव सरयू नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता व्यवसायी का शव सरयू नदी में मिला
Tue, 21 May 2019 10:19 PM IST
Praveen Singh
Amarujala Bureau/Barhraich
Amarujala Bureau/Barhraich
Published by: Praveen Singh
Updated Tue, 21 May 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिनों से लापता जनरल स्टोर व्यवसायी का शव मंगलवार को सुबह गोलवाघाट तट के पास सरयू नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
हरदी थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल गुप्ता के पुत्र रामकृपाल गुप्ता उर्फ पप्पू (35) की जनरल स्टोर की दुकान ऐरिया चौराहे पर है। पांच दिन पूर्व वह दुकान बंद कर घर के लिए निकला था, लेकिन वह लापता हो गया। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन व्यवसायी का पता नहीं चल सका। इस पर हरदी थाने में व्यवसायी के लापता होने की सूचना दी गई थी।
पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच सुबह कोतवाली देहात अंतर्गत सरयू नदी के गोलवाघाट तट पर कुछ लोगों ने एक युवक का शव नदी में उतराता देखा। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक एके सिंह मौके पर पहुंचे और शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान व्यवसायी रामकृपाल के रूप में हुई। सूचना के बाद परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।