{"_id":"68250711e68a4a106d013f56","slug":"the-body-of-an-old-man-was-found-in-a-field-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-slko1011-130617-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला वृद्धा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला वृद्धा का शव
Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत मुगरिहा निवासी राजरानी (60) का शव मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में खेत में पड़ा मिला। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मटेरा क्षेत्र के मुगरिहा निवासी होलीराम ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली राजरानी मंगलवार शाम घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थीं। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव खेत में पड़ा मिला। शव देख परिजन बिलख पड़े। इस दौरान ग्रामीणों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मटेरा थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। परिजन हार्ट अटैक की बात कह रहे हैं।