फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a youth from Lakhimpur was found in a hut in the field

Bahraich News: खेत में बनी झोपड़ी में मिला लखीमपुर के युवक का शव

Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Lakhimpur was found in a hut in the field
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत झाला पृथ्वीपुरवा में सोमवार की सुबह खेत में बनी झोपड़ी में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव के पास से नशीली दवाएं व इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इससे नशे के ओवरडोज से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत झाला पृथ्वीपुरवा निवासी विश्राम यादव ने बताया कि उनका खेत गांव से दूर है। इसलिए खेत में झोपड़ी बनाई है। सोमवार को छोटा भाई कपिल यादव खेत गया था। इस दौरान खेत में बनी झोपड़ी के पास लखीमपुर जिले की नंबर प्लेट की बाइक खड़ी मिली। वहीं अंदर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास नशीली दवाइयां और इंजेक्शन पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाइक के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान लखीमपुर के धौरहरा निवासी रफीक (44) के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई रशीद ने बताया की रफीक मुंबई में रहकर काम करता था। वह एक महीने पहले घर आया था। रविवार की दोपहर घर से निकला था। रफीक नशे का आदी था और मना करने पर भी नशा करता था। रशीद ने बताया कि रफीक खेत में कैसे और क्यों पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। रफीक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे व तीन बेटियों को छोड़ गया है। थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि प्रथमदृष्टया नशे के चलते मौत होना लग रहा है। हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed