{"_id":"67f567c8a0318418b60c5431","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-house-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-128813-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
चितौरा (बहराइच)। रेवली निवासी सुमन देवी (35) का शव कमरे में लगे कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुमन के पति रामू ने बताया कि हर दिन की तरह सोमवार को भी खाना खाने के थोड़ी देर बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थी और वह छत पर सोने के लिए चला गया था। सुबह जब वह छत से नीचे आया तो देखा कि वह सोकर नहीं उठी है। इस पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई आहट नहीं मिली तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि सुमन का शव कमरे की छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटक रहा है। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।