{"_id":"67fc1d8ac8fbf08d0b046af5","slug":"the-body-of-a-widow-was-found-hanging-from-a-noose-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-slko1011-128996-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विधवा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विधवा का शव
Mon, 14 Apr 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत गजपतिपुर के मजरा लोनियनपुरवा निवासी विधवा गुड़िया (36) का शव रविवार की शाम संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे टिकोरामोड़ चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गुड़िया के पति प्रदीप की दो साल पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद गुड़िया अकेले अपने चार बच्चों का भरण पोषण करती थी। वह सीधे स्वभाव की थी और उसका किसी से भी कोई विवाद नहीं था। ऐसे में गुड़िया ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण पता नहीं चल पा रहा है। गुड़िया की मौत के बाद उसके चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।