{"_id":"6825079b90681ccced0ff35e","slug":"the-body-of-a-teenager-was-found-hanging-from-a-mulberry-tree-bahraich-news-c-98-1-slko1011-130621-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहतूत के पेड़ से फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहतूत के पेड़ से फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत पिपरिया महिपाल निवासी आफरीन (16) का शव मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात घर से 500 मीटर की दूरी पर शहतूत के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पिपरिया महिपाल निवासी बेचन खान ने बताया कि मंगलवार को सभी अपने कार्यों में जुटे थे। वहीं आफरीन घर पर थी। इस दौरान वह कब घर से चली गई किसी को पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि आफरीन ने फंदा क्यों लगाया, इसकी जानकारी नहीं है। किशोरी की मौत से ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ग्रामीण जहां बीमारी से तंग आकर जान देने की बात कह रहे तो कुछ प्रेम प्रसंग की चर्चा कर रहे हैं।
फोरेंसिको टीम के साथ मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। जांच जारी है। -ब्रह्मा गौड़, थाना प्रभारी