फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a salesman was found hanging in a suspicious condition in a liquor shop

Bahraich News: देसी शराब की दुकान में संदिग्ध हालत में लटकता मिला सेल्समैन का शव

Fri, 09 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 09 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The body of a salesman was found hanging in a suspicious condition in a liquor shop
फखरपुर (बहराइच)। क्षेत्र के मरौचा मोड़ स्थित देसी शराब की दुकान में सेल्समैन का शव लटकता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कासगंज पटियाला के नगला बामियां निवासी प्रेम सिंह यादव (42) फखरपुर क्षेत्र में मरौचा मोड़ स्थित देसी शराब की दुकान में सेल्समैन थे। बुधवार की रात 10 बजे दुकान बंद करने के बाद उन्होंने खाना खाया और दुकान में ही सो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह प्रेम सिंह का शव दुकान के अंदर फंदे से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed