फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The bell tower's clock will be repaired

Bahraich News: दुरुस्त होगी घंटाघर की घड़ी, गूंजेगी घंटे की आवाज

Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 03 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
The bell tower's clock will be repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने घंटाघर पार्क के सुंदरीकरण व बंद पड़ी घड़ी को सुधारने की बनाई योजना
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में घंटाघर को सजाने संवारने की कार्ययोजना बनाई है। कार्ययोजना के तहत घंटाघर पार्क को सुंदर व खुशबूदार फूलों सुसज्जित कराया जाएगा। पूरे पार्क में विभिन्न प्रकार की आकर्षित करने वाली लाइटों को लगाकर कई सालों से बंद पड़ी घंटाघर की घड़ी को दुरुस्त कराने की तैयारी की है। नगर पालिका की कार्ययोजना धरातल पर आने के बाद एक बार फिर घंटाघर की बंद पड़ी घड़ी की अवाज कानों तक पहुंचने के साथ शहर के मध्य स्थित तोहफे के रूप में एक पार्क भी मिल जाएगा।
शहर के मध्य चौक बाजार स्थित घंटाघर पार्क स्थापित है। इस घंटाघर का निर्माण अंग्रेजी हुकूमत के दौरान 1991 में किंग एडवर्ड मेमोरियल क्लाॅक टाॅवर के नाम से बनवाया गया था। बताया जाता है कि घंटाघर के घड़ी के घंटी की आवाज शहर के एक किलोमीटर से अधिक दायरे में जाती थी। लोगों को घंटाघर की घंटी बजने से ही समय की जानकारी होती थी। पालिका के पूर्व कर्मियों की माने, तो घंटाघर की सुई व घंटा अष्टधातु से बना था। देश को आजादी मिलने के बाद घंटाघर पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के पास चली गई थी। लेकिन नगर पालिका कर्मियों द्वारा देखरेख के आभाव में घंटाघर पार्क बदहाल अवस्था में पंहुचने लगा था।
विज्ञापन

घंटाघर के घड़ी की सुई व अन्य पार्टस पर चोरों की नजर पड़ गई थी। धीरे-धीरे सभी पार्टस पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया था। जिससे घंटाघर की घड़ी बदहाल अवस्था में पहुंचने के बाद बंद हो गई थी। हालांकि घड़ी को दुरुस्त कराने के लिए तत्कालीन नगर पालिका की ओर से कई बार प्रयास किया गया, लेकिन पालिका प्रशासन का प्रयास परवान नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर पालिका प्रशासन की ओर से पुन: घंटाघर पार्क का सुंदरीकरण कराने के साथ घड़ी को भी दुरुस्त कराने की कार्ययोजना बनाई है। नगर पालिका की कार्ययोजना धरातल पर आने के बाद नगरवासियों को एक बार फिर घंटाघर के घड़ी की बंद पड़ी आवाज सभी कानों में सुनाई देने लगेगी। वहीं शहर के मध्य स्थित लोगों को एक पार्क भी मिल जाएगा।

पार्क का कराया जाएगा सुंदरीकरण
नगर पालिका को सुंदर व भव्य बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। पार्क के चारो तरफ सुंदर व खशबूदार फूल के साथ लाइटिंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। घंटाघर की बंद पड़ी घड़ी को दुरुस्त कराने की मुहिम शुरू की गई है। शासन की ओर से अन्य प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद पूरे पार्क को भव्य रूप देकर सुसज्जित किया जाएगा। -सुधादेवी, नगर पालिका परिषद

पर्यटन स्कीम के तहत भेजा गया प्रस्ताव
घंटाघर पार्क के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन योजना के तहत करीब एक करोड़ से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। फिलहाल लाइटिंग व घड़ी को सुधारने का कार्य नगर पालिका ने अपने निजी खर्च पर शुरू कर दिया है। कुछ दिनों घंटाघर की घड़ी का संचालन शुरू हो जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद शीघ्र ही शहर के मध्य स्थित घंटाघर पार्क सबसे सुंदर पार्क में शामिल हो जाएगा। -प्रमिता सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed