फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The BDO entered the field with a team carrying a net to catch the dogs

Bahraich News: कुत्तों को पकड़ने के लिए जाल लेकर टीम के साथ मैदान में उतरीं बीडीओ

Thu, 17 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The BDO entered the field with a team carrying a net to catch the dogs
​शिवपुर के कमहरिया गांव में खूनी कुत्तों को पकड़ने के लिए लगाया जा रहा जाल व मौजूद बीडीओ।
शिवपुर (बहराइच)। विकासखंड शिवपुर के विभिन्न गांवोंं में व्याप्त खूंखार कुत्तों के खौफ को कम करने के लिए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनुष्का श्रीवास्तव ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत बुधवार को कम्हरिया गांव में वह खुद जाल लेकर टीम के साथ नजर आईं। उन्होंने टीम के साथ घटनास्थल, खेत, बाग आदि में कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया। पहले दिन खबर लिखे जाने तक टीम को सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी नूरुद्दीन (12) पर मंगलवार की सुबह कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। कुत्ते नूरुद्दीन के सिर की चमड़ी बाल सहित नोच ले गए थे और कमर व पैरों में गंभीर घाव किया था। इसके चलते नूरुद्दीन की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई थी। घटना के बाद से ग्रामीणोंं में कुत्तों को लेकर दहशत है। बीडीओ अनुष्का श्रीवास्तव ने बताया कि टीम के साथ कुत्तों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी कुत्तों को पकड़कर जंगल में छोड़वाया जाएगा। कुत्तों को पकड़ने की टीम में प्रधान राम दुलारे, मैनुद्दीन शाह, कुलदीप, सेमरिया के प्रधान अतुल, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास श्रीवास्तव, सफाई कर्मचारी राजेश कुमार, पारस नाथ, संतोष कुमार मौर्य, कमल नारायण मौर्य, राम कुमार मौर्य आदि शामिल रहे। टीम में वन विभाग के वन दरोगा शेष कुमार, गेंदें लाल, छोटे लाल आदि भी शामिल हैं।
विज्ञापन




सभी कुत्तों को पकड़कर होगा बधियाकरण : डॉ. आरके
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के सभी कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण करवाया जाएगा। इसके बाद सभी कुत्तों को जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुत्तोंं के खौफ को खत्म करने का और कोई उपाय नहीं है। पूर्व में अभियान चलाकर जिलेभर से 1250 कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ व सीवीओ ने किया निरीक्षण, लाउडस्पीकर से किया जा रहा जागरुक
कुत्तों के झुंड से प्रभावित कम्हरिया गांव का बुधवार को डीडीओ राजकुमार व सीवीओ डॉ. आरके उपाध्याय ने निरीक्षण किया। साथ ही कुत्तों को पकड़ने संबंधी अभियान की जानकारी ली। सीवीओ डॉ. आरके उपाध्याय ने बताया कि उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर डॉ. इस्लामुद्दीन के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। जिन्हें कुत्तोंं के पकड़े जाने पर उनका बधियाकरण कर बीडीओ से समन्वय कर जंगल में छोड़ने का निर्देश दिया है। साथ ही ग्रामीणों से पालतू पशुओंं की मौत पर उनके शव को खुले में न फेंकने के प्रति जागरूक किया गया है। डीडीओ राजकुमार ने बताया कि गांवों में ई रिक्शे पर लाउडस्पीकर बंधवाकर प्रधान की ओर से ग्रामीणों को बच्चों को अकेले न निकलने देने, डंडा लेकर चलने आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed