फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The ban has no effect, illegal vehicles continue to run

Bahraich News: प्रतिबंध का असर नहीं, दौड़ते रहे डग्गामार वाहन

Tue, 08 Apr 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The ban has no effect, illegal vehicles continue to run
रूपईडीहा में वाहनों को सीज करते एआरटीओ। 
बहराइच। शहर के राेडवेज बस अड्डे के आसपास करीब आधा दर्जन स्थानों से डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। वहीं, रूपईडीहा डिपो के समीप से ही अवैध तरीके से स्टैंड का संचालन किया जा रहा है। वाहन संचालक सवारियों को भूसे की तरह भरकर वाहनों का संचालन कर रहे हैं। निगम को हो रहे नुकसान को देखते हुए राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने रोडवेज बस अड्डे से एक किलोमीटर की परिधि में वाहन स्टैंड के संचालन पर रोक लगा दी थी, लेकिन डग्गामार वाहन संचालक परिवहन निगम के निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते सोमवार को रोडवेजकर्मियों द्वारा किए गए चक्काजाम के बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन मंगलवार को भी बस अड्डे के पास से डग्गामार वाहनों के चलने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, मंगलवार को एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने रूपईडीहा क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की शुरुआत की है।
विज्ञापन

अवैध वाहन स्टैंड पर जमकर हो रही वसूली
शहर के डिगिहा तिराहा समेत रोडवेज बस अड्डे के आसपास से संचालित अवैध वाहन स्टैंड 50 से 200 रुपये छोटे-बड़े प्रति वाहन से वसूली कर रहे हैं। इन वाहन स्टैंडों से प्रतिदिन 150 से अधिक वाहनों का संचालन किया जा रहा है। अवैध स्टैंडों के संचालकों की हो रही अंधी कमाई के चलते ही स्टैंड संचालक अपने धंधे को चोखा करने में जुटे हुए। शासन के फरमान से उनका कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूरथला से दौड़ते रहे डग्गामार वाहन
रोडवेजकर्मियों द्वारा बीते सोमवार को किए गए चक्काजाम के बाद एआरटीओ व पुलिस महकमे की टीम व संगठन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान एआरटीओ व पुलिस महकमे ने रोडवेज परिसर के आसपास चल रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन मंगलवार को ठीक रोडवेज बस अड्डे के सामने स्थित कपूरथला परिसर से अवैध वाहनों के संचालन का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा।


नौ वाहन सीज, एक का चालान
रूपईडीहा कस्बे में थाने के एसओ दद्दन सिंह के साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान नौ वाहनों को विभिन्न खामियों के चलते सीज कर दिया गया। वहीं, एक वाहन का किया गया है। शीघ्र ही रोडवेज परिसर के एक किमी के दायरे संचालित स्टैंडों को बंद कराकर वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ओपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed