{"_id":"6845f60cba6c26d7d30eaead","slug":"the-accused-with-a-bounty-of-10-thousand-rupees-arrested-pistol-also-recovered-bahraich-news-c-104-1-srv1002-111869-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तमंचा भी बरामद
Mon, 09 Jun 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया(श्रावस्ती)। सिरसिया पुलिस ने शनिवार को एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी भिनगा क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण व मारपीट में मौत के मामले में वांछित था। उस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
सिरसिया पुलिस ने शनिवार क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम रामनगर कुंडा निवासी इतवारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक देसी तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी भिनगा क्षेत्र की एक किशोरी के अपहरण व इसी मामले में हुई मारपीट में किशोरी के परिवार के एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में वांछित है। घटना के बाद से आरोपी लापता था। उसके विरुद्ध एसपी घनश्याम चौरसिया ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इतवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही मुखबिरों का सहारा ले रही थी। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय ने शस्त्र अधिनियम में करवाई कर संबंधित रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।