फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Textile merchant dies due to car collision

Bahraich News: कार की टक्कर से कपड़ा व्यापारी की मौत

Mon, 08 Apr 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 08 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Textile merchant dies due to car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहराइच। कपड़ा दुकानदार बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रहेगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मृतक के बदहवास परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
रामगांव थाना क्षेत्र के बेहटा भया गांव निवासी बाबूलाल शुक्ला का पुत्र राहुल (22) सोमवार की रात बाइक से घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक नानपारा स्थित अकीलवा गांव के पास पहुंची। तभी कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल बर्नपुर गांव में कपड़े की दुकान किए हुए था। मटेरा से घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। चार बहनों एक भाई में सबसे छोटा था और घर का लाडला था। पिता किराए से कर चला कर परिवार का भरण-पोषण करते है। मौत से मां शांति देवी सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अप्रैल को है बहन वंदना की शादी
मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल के पिता को दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में उनके ऑपरेशन हुआ था। चार बहनों में दूसरे नंबर की बहन वंदना की शादी 15 दिन बाद श्रावस्ती जनपद के एक गांव से होना तय है। मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed