फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Terai wrapped in fog, clouds and sun play hide and seek

Bahraich News: कोहरे में लिपटी तराई, बादल व सूरज के बीच होती रही लुकाछिपी

Tue, 09 Dec 2025 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Terai wrapped in fog, clouds and sun play hide and seek
बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा। - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
बहराइच। तराई का न्यूनतम तापमान सोमवार को 8 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर जरूर रहा, लेकिन ठंड में और बढ़ोतरी का अहसास हुआ, क्योंकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह कोहरे की चादर छाई रही। करीब 9:30 बजे धूप निकली, लेकिन पूरे दिन धुंध बनी रहने से गलन और ठिठुरन से राहत नहीं मिल सकी। सर्द हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो रविवार की तुलना में 0.1 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह कोहरे के बाद हल्की धूप दिखाई दी, पर बादल और सूरज के बीच पूरे दिन लुकाछिपी चलती रही। शाम ढलते ही हवा में ठंडक और बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे ठिठुरन और महसूस हुई। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को हुई। किसान पीजी कॉलेज के मौसम विशेषज्ञ डॉ. पी.एल. त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 15 दिसंबर के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


23 व 24 को वर्षा की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed