फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teprature stable

नहीं बरसा पानी, पारा 36 डिग्री पर स्थिर

Sat, 06 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
teprature stable
बहराइच नगर में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में मौसम का पारा चढ़ा हुआ है। बिना बरसे ही बादल लौट रहे हैं। शुक्रवार को तेज धूप के चलते तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे लोग गर्मी से परेशान रहे। उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

तराई में मौसम की बेरुखी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। हालात यह हैं कि तीन दिन से निरंतर आसमान में बादल उमड़ते घुमड़ते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। गुरुवार रात को तेज पुरवा हवा के साथ बदली छाई रही पर बारिश नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। इससे पूरे दिन लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून की रफ्तार काफी धीमी है। जिसके चलते अभी तीन चार दिन बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed