{"_id":"683f62c361db2426a6026a43","slug":"tension-increased-in-khasa-mohammadpur-due-to-viral-video-bahraich-news-c-98-1-slko1011-131707-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वायरल वीडियो से खसहा मोहम्मदपुर में बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वायरल वीडियो से खसहा मोहम्मदपुर में बढ़ा तनाव
Wed, 04 Jun 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर(बहराइच)। रामगांव क्षेत्र के खसहा मोहम्मदपुर स्थित बागेश्वरी मंदिर में मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के बाद से तनाव बरकरार है। तनाव की इस स्थिति के बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने हालात और चुनौतीपूर्ण कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि वीडियो में कुछ युवा पाकिस्तान जिंदाबाद, भीम आर्मी जिंदाबाद व जयभीम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो खसहा मोहम्मदपुर गांव के मजरा अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने के लिए ऐसा वीडियो बनाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद से एक बार फिर क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। वायरल हुए 12 सेकंड के इस वीडियो में सात युवक दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहे युवाओं को प्रतिमा खंडित करने के बाद पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। जिसके बाद सभी भीम आर्मी के एसके राजगुरु जिंदाबाद व भीम आर्मी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
सूरज राणा, थाना प्रभारी