{"_id":"686d6001937e2a00390b55fa","slug":"tension-continues-in-hamidpur-village-five-more-rioters-arrested-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133324-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हमीदपुर गांव में तनाव बरकरार पांच उपद्रवी और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हमीदपुर गांव में तनाव बरकरार पांच उपद्रवी और गिरफ्तार
Tue, 08 Jul 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत सरपतहा के मजरा हमीदपुर में प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच सोमवार को हुए विवाद का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। दहशत के कारण पूरा गांव सन्नाटे में रहा। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं मंगलवार को पुलिस ने बलवा करने वाले पांच और उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घटना के बाद से अधिकांश ग्रामीण घरों पर ताला जड़कर फरार हो गए।
रामगांव क्षेत्र के हमीदपुर निवासी वर्तमान प्रधान अब्दुल गफ्फार व पूर्व प्रधान जवाहिर खान सोमवार की दोपहर चुनावी रंजिश के चलते आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थिति को संभालने के लिए रामगांव थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय तीन थानों खैरीघाट, हरदी व रामगांव की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों से 24 नामजद व 40 अज्ञात पर बलवा, दंगा समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। साथ ही पांच लोगोंं को सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मंगलवार को भी पांच उपद्रवियों की गिरफ्तारी की। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि उपद्रवियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी उपद्रवियों को जेल भेजा जाएगा।