फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Temperatures dropped in Lowland

10.3 डिग्री पर पहुंचा पारा, कांपे लोग

Sat, 31 Dec 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
Temperatures dropped in Lowland
घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइट जलाकर जाते लोग।
तराई में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। शीतलहर के चलते शनिवार को पारा 10.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से लोग दिनभर कांपते दिखे। पूरे दिन कोहरे की चादर छाई रही। सूरज नहीं निकलने तथा पछुवा हवा से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। 
विज्ञापन


तराई में मौसम के निरंतर बदलने के कारण लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे के आसपास कोहरा कुछ कम हुआ, लेकिन शीतलहर ने गलन बरकरार रखी। दोपहर एक बजे लगा कि सूरज निकलेगा, लेकिन निराशा हाथ लगी। इस दौरान चल रही पछुवा हवा ने मुसीबत बढ़ा दी।
विज्ञापन


घर से निकले लोग ठिठुरते दिखे। सबसे अधिक दिक्कत मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को हुई। शहर, कस्बे और ग्रामीण अंचलों में दावों के बावजूद अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर परेशान हुए। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी तथा पछुवा हवा के चलते तराई में ठंड ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनवरी के प्रथम सप्ताह तक यह स्थिति बरकरार रहेगी। इसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन दिखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed