फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   temperature dropped again, schools closed

तापमान फिर गिरा, स्कूल 21 तक बंद

Wed, 18 Jan 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
temperature dropped again, schools closed
ठंड ने क‌िया परेशान - फोटो : अमर उजाला
तराई में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता सिर्फ पांच मीटर रही। सुबह देर तक कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। पारा भी लुढ़कने से ठंड ने लोगों को परेशान किया। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बहराइच में अाठवीं तक के स्कूल 21 जनवरी तक विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को पूरे दिन धूप खिली लेकिन बुधवार को कोहरा फिर गहरा गया। सुबह 10 बजे तक घने कोहरे के चलते सड़क पर दृश्यता सिर्फ पांच मीटर की रही। इसके चलते वाहन रेंगते हुए  चले। पारा लुढ़कने से ठंड भी बढ़ गई। छात्र-छात्राओं को सुबह ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। कोहरे और पछुवा हवा के कारण तराई का तापमान फिर लुढ़क गया है।
विज्ञापन


बुधवार को रेलगाड़िया निर्धारित समय से सवा से डेढ़ घंटे विलंब से संचालित हुईं। यही हाल बसों व अन्य वाहनों का रहा। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि कोहरे व पछुवा हवा के कारण बहराइच का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम में बदलाव आया है। दो-तीन दिन तक कोहरे रहने की संभावना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि 19 जनवरी से 21 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश जिलाधिकारी ने जारी किया है। स्कूल बंद होने के बाद भी शिक्षक विद्यालय में पहुंच चुनाव और अन्य कार्य करेंगे। इस अवधि में स्कूल खोलने पर निजी स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed