फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   A crocodile hunted a goat.

Bahraich News: मगरमच्छ ने बकरी का किया शिकार

Sun, 11 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 11 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A crocodile hunted a goat.
कायमपुर में नदी में ​दिखा मगरमच्छ। - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच। सरयू नदी के किनारे शुक्रवार शाम एक ग्रामीण की बकरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ बकरी को खींचकर नदी की गहराई में ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


बौंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कायमपुर निवासी तीरथ राम शुक्रवार शाम सरयू नदी के किनारे स्पर संख्या 52 के पास बकरियां चरा रहे थे। उसी दौरान नदी से निकले मगरमच्छ ने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर बकरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि वन दरोगा की अगुवाई में वाचर राहुल, संतोष और इसरार को मौके पर भेजा गया। मगरमच्छ के गांव की ओर आने की आशंका को देखते हुए आबादी की तरफ जाल लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed