{"_id":"5f81e68b8ebc3e9b9a4fa7d2","slug":"teenager-injured-in-leopard-attack-bahraich-news-lko5445774142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में किशोर घायल
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा रेंज के कछार में स्थित पाठकपुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम घर के सामने हैंडपंप पर पानी भर रहे किशोर पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किशोर के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने हांका लगाया तो तेंदुआ जंगल में भाग गया। किशोर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। वनकर्मियों ने घायल किशोर के परिवारीजनों से प्रार्थनापत्र मांगा है। जिसके बाद मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम पाठकपुरवा का मजरा उदारपुरवा जंगल के किनारे बसा है। गांव सरयू नदी के कछार में होने के साथ ही बहराइच व लखीमपुर के जंगलों से घिरा है। गांव निवासी शिवदर (15) पुत्र बच्चनलाल शुक्रवार देर शाम घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भर रहा था। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। शिवदर के शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग दौड़ पड़े।
सभी ने हांका लगाते हुए मशाल जलाई तो तेंदुआ जंगल की ओर से भाग गया। शिवदर को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तेंदुए के हमले की सूचना ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद राशिद, वन दरोगा सत्यजीत सिंह, फारेस्टर रामानंद मिश्र व देवीसरन मिश्र मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायल शिवदर के परिवारीजनों से प्रार्थनापत्र मिलने पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पाठकपुरवा का मजरा उदारपुरवा गांव सरयू नदी के उस पार है। तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वनकर्मी तुरंत नाव से नदी पार करके आधा किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंचे। गांव में दोबारा तेंदुए का मूवमेंट मिलने पर पिंजड़ा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।