फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager going to attend marriage died due to vehicle collision

Bahraich News: शादी में शामिल होने जा रहे किशोर की वाहन की टक्कर से मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 12 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teenager going to attend marriage died due to vehicle collision
हूजूरपुर(बहराइच)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे किशोर को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव बनकटी निवासी रामजी पाल(17) रविवार को एक बरात में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बहराइच-करनैलगंज मार्ग पर भंगहा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में किशोर छिटककर दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के बड़े भाई सोनू ने बताया कि रिश्तेदारी में शादी थी।
विज्ञापन

जिसकी बरात में शामिल होने के लिए वह चंदूपुरवा जा रहा था, इसी दौरान रात लगभग 10 बजे हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी जाएगी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed