फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager dies after concrete projection falls on his head.

Bahraich News: सिर पर छज्जा गिरने से किशोर की मौत

Sat, 04 Jul 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after concrete projection falls on his head.
नानपारा। लखीमपुर जनपद के डेबर गांव निवासी एक किशोर थाना नानपारा अंतर्गत माघी गांव में अपने मामा के यहां आया था। शुक्रवार को वह मकान के छज्जे पर लटकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान झज्जा जर्जर होने के कारण उसके सिर पर गिर गया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। लखीमपुर के डेबर गांव निवासी गोविंद मौर्य (17) कक्षा 12 का छात्र था। वह मिहींपुरवा के सेमरहना स्थित अपने रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करता था। बीते कुछ दिनों से वह माघी गांव निवासी अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था। शुक्रवार की सुबह वह मकान के एक छज्जे पर लटकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जर्जर झज्जा उसके सिर पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वह शव लेकर लखीमपुर स्थित अपने गांव वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed