फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenage kidnapping gang rape

किशोरी का अपहरण का सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 28 Feb 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Teenage kidnapping gang rape
बहराइच। शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद घर से दूर ले जाकर उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बीती देर रात दरगाह फ्लाईओवर के पास पीड़िता को छोड़कर बाइक सवार फरार हो गए। राहगीर की मदद से किशोरी को घर पहुंचाया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली में तीन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। इस घटना से पुलिस के गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय लड़की का घर से तीन लोग अपहरण कर ले गए। उसके बाद तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। दरगाह फ्लाईओवर के पास पीड़िता तीन युवकों के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखी तो एक राहगीर ने टोकाटाकी की। इस पर तीनों युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में मिली किशोरी को राहगीर ने घर पहुंचाया। नगर कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तो क्या दरगाह थाना क्षेत्र में हुआ दुष्कर्म
दरगाह फ्लाईओवर दरगाह थाना क्षेत्र में आता है। यही पर किशोरी को बेहोशी की हालत में तीन बाइक सवारों के साथ राहगीर ने देखा था। राहगीर के विरोध के बाद बाइक सवार छोड़कर फरार हो गए। यह आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ दरगाह थाना क्षेत्र में दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के गश्त पर उठ रहे सवाल
किशोरी के पिता के अनुसार घटना रात की है। रात में पुलिस गश्त करने के दावे करती है। दरगाह का फ्लाईओवर दरगाह थाने के सामने से ही शुरू होता है और दरगाह पुलिस को घटना का पता भी नहीं चल सका। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पुलिस गश्त करती है तो पुलिस को घटना की जानकारी क्यों नहीं हुई? चर्चा है कि अगर पुलिस गश्त पर होती तो कहीं न कहीं यह लोग दिखाई पड़ते और पूछताछ के दौरान पकड़े जाते।

किशोरी बोली : मेरे साथ कुछ नहीं हुआ
नगर कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि किशोरी का 161 का बयान कराया गया है। किशोरी ने अपने साथ कुछ भी होने से इंकार कर दिया है। आगे 164 का बयान होना है, जो कोर्ट में होगा। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed