{"_id":"665ccd10bac65d503203bfb9","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-114735-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर थानाक्षेत्र के अमीनपुर दाखिला सचौली गांव की थी निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर (बहराइच)। किशोरी का शव रविवार की सुबह अमीनपुर स्थित घर के कमरे में दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। जब परिजनों ने शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पयागपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर दाखिला सचौली गांव निवासी संध्या गुप्ता (17) का शव घर के ऊपरी मंजिल में कमरे में लटका मिला। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख चीख पुकार मच गई। मृतका के मामा अनूप कुमार ने बताया कि वह एक भाई दो बहन थे। पिता रामतेज खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से मां बिट्टो सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पयागपुर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि परिजन मौत का कोई कारण नहीं बता पा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह पता चलेगी। वहीं उसके मोबाइल की भी जांच की जाएगी।