फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenage death drowning in river Gerua

गेरुआ नदी में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 16 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 16 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में स्थित ग्राम बर्दिया निवासी एक किशोर गुरुवार को मवेशियों को लेकर गेरुआ नदी पार चराने गया था। दोपहर में जब वह भैंस पर बैठकर नदी पार कर रहा था, तभी भैंस नदी में बैठ गई, जिससे किशोर की डूबकर मौत हो गई। उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम बर्दिया कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में स्थित है। गांव निवासी अरबाज (16) पुत्र कल्लू प्रतिदिन की तरह गुरुवार को सुबह मवेशियों को लेकर गेरुआ नदी पार चराने गया था। दोपहर में जब वह मवेशियों को लेकर वापस नदी के रास्ते घर लौट रहा था तो भैंस पर सवार होकर नदी पार करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान बीच नदी में पहुंचने पर भैंस बैठ गई। उस पर सवार अरबाज डूबने लगा। उसने चीख पुकार मचाई, लेकिन आसपास कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद घटना की जानकारी परिवारीजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव को नदी से किसी तरह बाहर निकाला गया। गौरतलब हो कि नदी में काफी संख्या में घड़ियाल और मगरमच्छ हैं। संयोग रहा कि डूबा किशोर उनका निवाला नहीं बना। पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed