{"_id":"68f933f1c0a0066bd30f5a96","slug":"teen-dies-in-firecracker-explosion-shop-owner-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138472-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पटाखों में विस्फोट से किशोर की मौत, दुकान मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पटाखों में विस्फोट से किशोर की मौत, दुकान मालिक गिरफ्तार
Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा नगर मोहल्ला में पटाखा दगने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। -संवाद
रिसिया। दीपावली के दिन इंदिरा नगर मोहल्ले में पटाखा दुकानदार के घर के बाहर हुए विस्फोट में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर दुकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
घटना सोमवार शाम की है। थाना रिसिया के ग्राम जहानचक निवासी फूलन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मनीष (15) अपने गांव के ही वीरेंद्र कुमार (16) के साथ दीपावली के दिन रिसिया बाजार गया था। वहीं स्टेशन रोड स्थित इंदिरा नगर निवासी पटाखा विक्रेता अमन गर्ग ने दोनों को कुछ पैसे देकर अपने घर पर रखे पटाखों काे दुकान पर लाने के लिए भेजा।
मां फूलन ने पुलिस को बताया कि जब मनीष और वीरेंद्र पटाखों का झोला और कैरेट लेकर अमन के घर से बाहर निकल रहे थे, तभी दरवाजे के पास रखे पत्थर से टकराकर मनीष गिर पड़ा और झोले में रखे पटाखे फट पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और पुलिस ने दोनों को तत्काल सीएचसी रिसिया पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसी दिन मनीष की मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र का इलाज जारी है।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि मनीष की मां की तहरीर के आधार पर दुकान मालिक अमन गर्ग के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। विस्फोटक अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।