फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tattoo became Aadhaar, accused of raping four girls arrested

Bahraich News: टैटू बना आधार, चार बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tattoo became Aadhaar, accused of raping four girls arrested
बहराइच के पुलिस लाइन में पकड़े गए आरोपी का खुलासा करते एसपी। 
बहराइच। चार बच्चियों से हैवानियत करने के आरोपी सुजौली निवासी अविनाश पांडेय उर्फ सिंपल पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से मासूम बच्चियों की नग्न तस्वीरें व वीडियो मिली है। पीड़ित बच्चियों ने भी अविनाश की पहचान की। पुलिस ने घटना स्थल से बच्चियों के कपड़े व आरोपी की ओर से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी रामनयन सिंह ने बताया कि 25 जून को पहली बच्ची के गायब होने के बाद से पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान 28 जून, तीन जुलाई समेत कुल चार बच्चियों के साथ दरिंदगी हुई। जांच के दौरान एक पीड़िता पुलिस को घटनास्थल पर ले गई और आरोपी के हाथ व पैर पर टैटू के निशान होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस बीच सर्विलांस टीम को घटनास्थलों के बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) के आधार पर सुजौली निवासी अविनाश पांडेय उर्फ सिंपल पांडेय की जानकारी हुई, जिसे बाजपुर बनकटी गांव से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने खुलासा करने वाली टीम पर लगा दी पुरस्कारों की झड़ी

मासूम बच्चियों को शिकार बनाने के आरोपी अविनाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद एसपी ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। एसपी ने बताया कि सुजौली पुलिस व स्वॉट टीम को 15,000-15,000 रुपये, सर्विलांस टीम को 10,000 रुपये व घटना के खुलासे में व्यक्तिगत रूप से दिन-रात एक करने वाले उपनिरीक्षक रवीन्द्र तिवारी व मारकंडेय मिश्रा को 10,000 – 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया है। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी व सीओ हर्षिता तिवारी को प्रशंसा पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed