फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Talk to daughter for the last time...

Bahraich News: बेटी से आखिरी बार बात कर लो...

Mon, 12 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 12 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Talk to daughter for the last time...
बहराइच। हेलो... अपनी बेटी से आखिरी बार बात कर लो। तुम्हारी बेटी को जहर पिला दिया है, अब दोबारा बात नहीं हो पाएगी। उसकी मां से भी बात करवा दो। बेटी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद लखीमपुर निवासी पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लखीमपुर जिला निवासी नीलम (30) का विवाह मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटेही कला के मजरा नत्था पुरैना कमलापुरी निवासी बाबूलाल (34) के साथ हुआ था। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नीलम की मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे नीलम के पिता लालबहादुर ने दामाद बाबूलाल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता लालबहादुर ने बताया कि दामाद शराब का आदी है। अक्सर बाबूलाल उसकी बेटी को पीटता था।
विज्ञापन

शनिवार की रात बाबूलाल ने उसे फोन किया। फोन उठाने पर उसने कहा कि अपनी बेटी से आखिरी बार बात कर लो। उसने मेरी पत्नी से भी नीलम की बात करवाने को कहा। शराब के नशे में बड़बड़ाने का सोच कर मैंने उसकी बात को टाल दिया। रात में फिर उसका फोन आया कि नीलम को जहर पिला दिया है और उसकी मौत हो गई है। लालबहादुर ने आरोप लगाया कि नीलम के सिर, चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबूलाल ने पहले नीलम की पिटाई की और फिर उसे जहर पिलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पिता लाल बहादुर ने बताया कि नीलम की मौत के बाद से उसके तीनों बच्चे स्तब्ध हैं। वे लगातार रो रहे हैं। उसने बताया कि नीलम अपने पीछे बेटे दीपक (10), बेटी दीपू (07) व खुशबू (3) को छोड़ गई है। बेटी दीपू ने भी रोते हुए बाबूलाल द्वारा नीलम को पीटने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
महिला के विषाक्त पीने की जानकारी हुई है। हत्या के लिए उकसाने पर उसके पति बाबूलाल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- मुकेश सिंह, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed