{"_id":"6a971b78ac3c8bf21109a11e","slug":"regular-train-service-launched-from-nepalgunj-road-passengers-show-enthusiasm-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-156091-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपालगंज रोड से नियमित ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपालगंज रोड से नियमित ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
रुपईडीहा रेलवे स्टेशन पर पहुंची डेमो ट्रेन के कर्मचारियों का स्वागत करते व्यापारी व अन्य लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से मंगलवार को नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा ब्रॉडगेज रेलखंड और नई ट्रेन सेवाओं के शुभारंभ के बाद मंगलवार से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। पहले दिन सुबह 8:20 बजे नेपालगंज रोड से गोंडा के लिए रवाना हुई ट्रेन में 201 यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान यात्रियों में खासा उत्साह दिखा। रुपईडीहा से बहराइच की यात्रा करने वाले पुष्पा, अमित कुमार, सुरेश गुप्ता, आकिब अहमद सहित अन्य यात्रियों ने खुशी का इजहार किया।
रुपईडीहा और आसपास के लोगों के लिए यह केवल ट्रेन सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि लंबे इंतजार के बाद सीमावर्ती क्षेत्र को बड़ी रेल लाइन के नियमित नेटवर्क से जुड़ने का पहला दिन रहा। यात्रियों ने कहा कि कम किराये में रेल सेवा उपलब्ध होने से बहराइच, नानपारा और गोंडा की ओर आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन का संचालन मुख्य लोको पायलट राजीव पांडे, लोको पायलट एसके श्रीवास्तव और सहायक लोको पायलट वंदना कुमार ने किया।
लोको पायलटों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
नियमित रेल सेवा शुरू होने के अवसर पर भाजपा से नामित सभासद रतन अग्रवाल ने लोको पायलटों और यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, गज्जू सोनी, अनूप अग्रवाल और शेर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
नेपालगंज रोड से अब रोज चलेंगी चार ट्रेन सेवाएं
नई समय-सारिणी के अनुसार नेपालगंज रोड से वाराणसी और गोंडा के लिए चार अप ट्रेन सेवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें गाड़ी संख्या 14214 नेपालगंज रोड से वाराणसी के लिए सुबह 4 बजे, गाड़ी संख्या 75110 गोंडा के लिए सुबह 8:20 बजे, गाड़ी संख्या 75112 गोंडा के लिए दोपहर 3:30 बजे और गाड़ी संख्या 15131 वाराणसी सिटी के लिए शाम 4:30 बजे रवाना होगी। वहीं डाउन दिशा में गोंडा और वाराणसी से नेपालगंज रोड आने वाली सेवाओं में गाड़ी संख्या 75109 सुबह 8 बजे, 15132 वाराणसी सिटी से सुबह 11:45 बजे, 75111 गोंडा से दोपहर 3 बजे और 14213 वाराणसी से रात 11 बजे नेपालगंज रोड पहुंचेगी।