{"_id":"649878c176399820de0af1f4","slug":"swat-team-recovered-mobiles-worth-25-lakhs-bahraich-news-c-13-1-306068-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्वाट टीम ने बरामद किए 25 लाख के 100 मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्वाट टीम ने बरामद किए 25 लाख के 100 मोबाइल
विज्ञापन
बहराइच। मोबाइल खोने के गम में जी रहे 100 लोगों के चेहरे पर रविवार को स्वाट टीम ने मुस्कान बिखेर दी। टीम ने सर्विलांस के माध्यम से लगभग 25 लाख के 100 मोबाइल बरामद किए जिन्हें रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उनके स्वामियों को वापस किया। इस दौरान लोगों ने स्वाट टीम को धन्यवाद दिया।
जिले के 100 लोगों के मोबाइल विभिन्न कारणों से गायब हो गए थे। कई के मोबाइल गिर गए थे तो कई के मोबाइल वह कहीं रखकर भूल गए थे। वहीं कई लोगों के मोबाइल चोरी हो गए थे। सभी ने सर्विलांस सेल में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की गुहार लगाई थी। स्वाट प्रभारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाकर उन्हें तलाश रही थी।
इस दौरान टीम ने सभी मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद कर दिया। स्वाट प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि लगभग 25 लाख के 100 मोबाइल बरामद हुए हैं। शिकायती पत्र मिलने के बाद से मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाकर जांच की जा रही थी। जैसे ही मोबाइलों को पाने वाले लोगों ने इसका इस्तेमाल किया, उन्हें ट्रेस कर लिया गया। उन्होंने बताया की मोबाइलों को पाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई है और भविष्य में मोबाइल मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा गया है।
विज्ञापन
इनसेट- स्मैकियों का तैयार किया जा रहा डाटा : एएसपी
बरामद मोबाइलों के स्वामियों को रविवार को एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उनका मोबाइल सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभिन्न तिथियों में यह मोबाइल विभिन्न स्थानों से गायब हुए थे। कुछ मोबाइल स्मैकियों के पास से बरामद हुए हैं। पुलिस टीम को ऐसे सभी छोटे अपराधियों का डाटा तैयार करने को कहा गया है, ताकि इनका चिन्हांकन हो सके और भविष्य में वह मोबाइल चोरी की घटनाएं न कर सके।