{"_id":"57939d3e4f1c1bc148c4c7af","slug":"supply-stoped-from-24-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवातीपुरा व स्टीलगंज की आपूर्ति 24 घंटे से ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवातीपुरा व स्टीलगंज की आपूर्ति 24 घंटे से ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मेवातीपुरा व स्टीलगंज मोहल्ले में बिजली 24 घंटे गुल है। इससे करीब 10 हजार आबादी शुक्रवार को गर्मी के साथ पानी के लिए परेशान रही। शुक्रवार शाम गुल हुई बिजली शनिवार रात तक नहीं आई थी।
यह समस्या फायर स्टेशन के समीप लगा ट्रासंफार्मर जलने से उत्पन्न हुई। नया ट्रांसफार्मर नहीं लग पाने से रात तक आपूर्ति बाधित थी। मेवातीपुरा व स्टीलगंज की विद्युत आपूर्ति सिविल लाइंस उपकेंद्र से होती है। शुक्रवार शाम सात बजे फायर स्टेशन के निकट का ट्रांसफार्मर जल गया।
इससे दोनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो शनिवार रात आठ बजे तक बाधित थी। इससे दोनों मोहल्लो की 10 हजार से अधिक आबादी अंधेरे में थी। गर्मी के साथ लोगों को पेयजल के लिए भी परेशान होना पड़ा। इतने घंटे लगातार आपूर्ति ठप होने से मोहल्लेवासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
उपकेंद्र के अवर अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से लोगों को परेशनी उठानी पड़ी। दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर देर रात तक आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।