{"_id":"5d9b729d8ebc3e93c52f0726","slug":"supervision-bahraich-news-lko4857099149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरा बाजार में सीसीटीवी से अराजक तत्वों पर रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरा बाजार में सीसीटीवी से अराजक तत्वों पर रखी जाएगी नजर
विज्ञापन
बहराइच। खैरा बाजार में दुर्गा पूजा व दशहरा को शांतिपूर्ण माहौल में निपटाने के लिए पुलिस ने चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये हैं। साथ ही पीएसी व पुलिस के जवान संयुक्त रूप से गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास करा रहे हैं।
थाना क्षेत्र बौंडी अंतर्गत खैरा बाजार काफी संवेदनशील है। खैरा बाजार में दो वर्ष पूर्व प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदायों में बवाल हो गया था। इसे देखते हुए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने खैरा बाजार में चार स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये हैं। इन कैमरों से अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। एसओ ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि एक बटालियन पीएसी के जवान व पुलिस की संयुक्त गश्त क्षेत्र में चल रही है।
विज्ञापन
पिछली बार की तरह इस बार विसर्जन जुलूस में अराजक तत्वों को बवाल नहीं करने दिया जाएगा। लोग सुरक्षा में हैं। सभी मिलकर दशहरा व दुर्गा पूजा मनाएं ताकि दोनों समुदायों के लोगों में सौहार्द बना रहे।