फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sugar mill started operating in Mihimpurwa

मिहींपुरवा में संचालित होने लगी चीनी मिल

Thu, 10 Nov 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill started operating in Mihimpurwa
बहराइच। जनपद के वनों से आच्छादित थारू बाहुल्य क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की लागत से चीनी मिल प्लांट की शुरुआत की गई है। यह चीनी मिल प्रतिदिन 700 क्विंटल चीनी का उत्पादन करेगी और आठ हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी। मिल में लगभग 450 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

मिल के प्रोपराइटर कृष्ण मोहन गोयल ने बताया कि बहराइच जनपद का मिहींपुरवा क्षेत्र बाढ़ और जंगल से प्रभावित होने के कारण पिछड़ेपन का शिकार रहा है। इसी को देखते हुए मिहीपुरवा क्षेत्र के दूधाधारी गांव में इस चीनी मिल को शुरू किया गया है। मिल का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने किया।
विज्ञापन

मिल की स्थापना का उद्देश्य स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना, क्षेत्रीय गन्ना किसानों को उनके गन्ना मूल्य का समय से भुगतान करना और जनपद वासियों को गुणवत्ता युक्त चीनी बाजार में उपलब्ध कराना। उन्होंने बताया कि इस चीनी मिल की स्थापना होने के साथ ही गन्ना किसानों को अपना गन्ना बेचने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। पूरे सत्र में सभी गन्ना किसानों का गन्ना किसी मिल गए खपत हो जाएगा और समय रहते उनका भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed