फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   submit electric bill in your home

घर बैठे जमा करें विद्युत बिल

Wed, 22 Feb 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Wed, 22 Feb 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
विद्युत बिल का इंतजार व जमा के लिए लंबी कतार जिले के लिए पुरानी बात हो गई। पावर कॉर्पोरेशन ने अब ऑनलाइन बिलिंग व पेमेंट व्यवस्था लागू कर दी है। इससे उपभोक्ता ऑनलाइन विद्युत बिल निकालकर उसका भुगतान कर सकेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 
विज्ञापन


नगर सहित ग्रामीण इलाकों में पहले कई कई महीनों तक बिजली का बिल उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाता था। इसके चलते उपभोक्ताओं पर कई महीनों का बिल बकाया हो जाता था। इसी कारण उपभोक्ता बिल नहीं जमा कर पाते थे।
विज्ञापन


इस समस्या से अब उपभोक्ताओं को निजात मिल गई। मंगलवार से जिले में पावर कॉर्पोरेशन ने ई बिलिंग व्यवस्था लागू कर दी है। अब उपभोक्ता ऑनलाइन अपने पेंडिंग बिल को देख सकते हैं। अपने एकाउंट आईडी के माध्यम से बिल को जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अधिशासी अभियंता आरस वर्मा बताते हैं कि अब तक 500 लोगों ने इस ई बिलिंग का लाभ उठाया है। उपभोक्ताओं को अब कार्यालय का चक्कर लगाने का आवश्यकता नहीं है। वह विभागीय साइट व एप्स के माध्यम से बिलिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed