फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students work hard on the playground instead of mobile

मोबाइल के बजाय खेल के मैदान पर मेहनत करें छात्र

Sat, 05 Oct 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students work hard on the playground instead of mobile
जरवल में आयोजित ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों के साथ मौजूद बीईओ व शिक्षक - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहरइाच)। जरवल के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की वार्षिक खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदोलिया के खेल मैदान में हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने कूद, दौड़, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। 50 मीटर दौड़ में मालती, कबड्डी में सलारपुर की टीम, जूनियर वर्ग में कुरमौरा, लंबी कूद में जरवलरोड की शालू ने प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदोलिया में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में 10 न्याय पंचायतों से आए बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक रामस्वरूप यादव रहे।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को मोबाइल व टीवी के बजाय उन्हें खेल के मैदान पर मेहनत करने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि खेल हमारे जीवन में मानसिक व शारीरिक दोनों के विकास के लिए आवश्यक है। फर्राटा दौड़ 50 मीटर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरपुर कोनिया की मालती व बालक में प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर के निर्मल प्रथम रहे। कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सलारपुरवा की टीम प्राथमिक विद्यालय पैना को हराकर विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में यूपीएस कुरमौरा की टीम ने यूपीएस अटवा को हराया। खो-खो में यूपीएस कन्या जरवल की बालिकाओं ने यूपीएस तप्पेसिपाह की टीम को हराया। सुलेख प्रतियोगिता में यूपीएस तप्पेसिपाह के छात्र सुहेल प्रथम, निम्दीपुर के ज्ञानू द्वितीय रहे। लंबी कूद में यूपीएस कन्या जरवलरोड की शालू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को एबीआरसी नफीस अहमद, कुद्दूस अहमद ने मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये। मंच संचालन विनय शुक्ला ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक खेल प्रभारी आरिफ हाशमी ने अपनी टीम लेकर आने वाले शिक्षकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed