बौंडी (बहराइच)। नंदवल बाजार स्थित महंत जागेश्वरपुरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कंप्यूटर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों को आधुनिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही वक्ताओं ने टेक्निकल शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की सीख दी।
फखरपुर विकास खंड अंतर्गत नंदवल बाजार स्थित महंत जागेश्वरपुरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कंप्यूटर आधारित थ्री डी शिक्षा पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक चक्र प्रसाद वर्मा रहे। गोष्ठी में प्रधानाचार्य डीके मिश्रा ने बताया कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टेक्निकल शिक्षा जैसे थ्री डी पेंटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ड्रोन मेकिंग, कंप्यूटर प्रोग्राम की ट्रेनिंग स्टीम ओ विजन के द्वारा दी जाएगी। कंपनी के फाउंडर संदीप प्रताप सिंह सेंगर, कोमला टेमरे ने भी डिजिटल भारत में छात्रों को आगे बढ़ने की सलाह दी। मैनेजर मोहित व्यास ने छात्रों को प्रयोग करवाकर उपकरणों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष सियाराम वर्मा ने किया। इस दौरान आचार्य विनय उपाध्याय, ओमकार चौधरी, खेलावन वर्मा, बृजमोहन वर्मा, सोहन जायसवाल व छात्र मौजूद रहे।