फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students made anti croft missile and clean city model

छात्रों ने बनाए एंटी क्रॉफ्ट मिसाइल व क्लीन सिटी मॉडल

Sun, 15 Sep 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students made anti croft missile and clean city model
नानपारा के सेंट पीटर कालेज में छात्रों ने बनायी विज्ञान प्रदर्शनी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर के सेंट पीटर इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम हाल में आर्ट क्रॉफ्ट व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

नगर में स्थित सेंट पीटर इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम हाल में आर्ट क्रॉफ्ट व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानाचार्य फादर ओसवाल्ड मत्था के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के मॉडलों का अभिभावकों ने निरीक्षण कर सराहना की। छात्रों की ओर से प्रदर्शित आर्ट कलाकृतियों एवं विभिन्न प्रकार के उपकरणों से तैयार किए गए मॉडलों की प्रदर्शनी की भी सराहना की।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, सेवेज ट्रीटमेंट, सोलर सिस्टम, अर्थक्वेक अलार्म, स्मार्ट होम, एंटी क्रॉफ्ट मिसाइल, क्लीन सिटी मॉडर्न सिटी, हाइड्रोलिक ब्रिज, हाइड्रोलिक प्रेस, थ्रीडी स्टेमक, एसिड रेन आदि मॉडल आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में हाइड्रोलिक प्रेस में परी गुप्ता, बीना, रिधिमा, छवि तथा एसिड रेन मॉडल में साक्षी गुप्ता, सामिया, जेबा तथा वॉटर ड्रीम मेट अलार्म में अंश चौधरी, कृतिका गुप्ता, अभय गुप्ता तथा प्रोजेक्ट स्मार्ट रूम सैयद सुजा उल हसन, निवेश शर्मा, वाटर ड्रीम मेंट प्लांट में राधिका, ताहिरा, अनुष्का व सृष्टि के मॉडल सराहनीय रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी का मार्गदर्शन विज्ञान के अध्यापक मिस्टर अभिजीत दास, विपिन श्रीवास्तव तथा रितेश रस्तोगी की ओर से किया गया। प्रदर्शनी में आए सभी अभिभावकों ने बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed