फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Student sneaks out of hostel, reaches home at midnight.

Bahraich News: छात्रावास से चुपके से निकली छात्रा आधी रात पहुंची अपने घर

Fri, 24 Jul 2026 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Student sneaks out of hostel, reaches home at midnight.
बहराइच। पयागपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से बुधवार रात लापता हुई कक्षा छह की छात्रा करीब सात घंटे बाद आधी रात को अपने घर पहुंच गई। छात्रा के सुरक्षित मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन छात्रा का बिना किसी की नजर में आए छात्रावास से बाहर निकलकर कई किमी दूर अपने घर पहुंच जाना विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर गया। मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात भोजन के बाद छात्रा चुपके से छात्रावास से निकल गई थी। रात में करीब नौ बजे गिनती के दौरान उसके गायब होने की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात तक तलाश अभियान चलाया। इसी बीच रात करीब 12:30 बजे छात्रा स्कूल से 11 किमी दूर पैदल अपने घर पहुंच गई। अधिकारियों ने छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे घर वालों की याद आ रही थी, इसलिए वह किसी को बताए बिना छात्रावास से निकलकर घर चली गई।
विज्ञापन


तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पयागपुर की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। डीएम ने बताया कि समिति को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed