बहराइच। किसान पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी व मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी के राष्ट्रीय मंत्री राहुल वाल्मीकि रहे। मुख्य अतिथि व किसान पीजी कॉलेज के प्रबंध सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान वक्ताओं ने छात्रशक्ति को ही राष्ट्रशक्ति बताया।
अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने कहा कि परिषद का ध्येय युवाओं को राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य में लगाना है। भारत का ध्येय अपनी श्रेष्ठता के साथ-साथ संपूर्ण विश्व को श्रेष्ठ बनाना है। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मंत्री राहुल वाल्मीकि ने कहा कि यह संगठन छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए एकत्रित छात्र शक्ति का परिचायक है। विद्यार्थी परिषद् के अनुसार छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है। विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। स्थापना काल से ही संगठन ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री हरिदेव, प्रांत उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विभाग प्रमुख डॉ. शिवम श्रीवास्तव, विभाग संयोजक रजत सिंह रैकवार, जिला संयोजक श्रावस्ती देवेश मिश्रा, जिला सहसंयोजक बहराइच आदर्श शुक्ला, जिला सहसंयोजक श्रावस्ती आशीष सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, डॉ. प्रभात सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।