फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   student died after stumbling and falling on road while returning from school in Bahraich

Bahraich News: स्कूल से लौटते समय रास्ते में ठोकर खाकर गिरा छात्र... मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 18 Feb 2025 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

बहराइच में स्कूल से लौटते समय रास्ते में ठोकर खाकर गिरने से 9वीं के छात्र की मौत हो गई। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
student died after stumbling and falling on road while returning from school in Bahraich
सोनू चौहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बहराइच में सोमवार को 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वह स्कूल से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में ठोकर लगने से सड़क पर गिर गया। जानकारी होने पर घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


घटना रिसिया थाना के समसा तरहर गांव की है। गांव निवासी सोनू चौहान (14) गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी होने के बाद वह घर लौट रहा था। रास्ते में सड़क पर गिरकर घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


चाचा अनिल ने बताया स्कूल में 10वीं कक्षा की फेयरवेल पार्टी थी। इसमें शामिल होने के बाद सोनू घर लौट रहा था। एक बहन और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में होनहार था। बताया कि पिता लवकुश राजगीर मिस्त्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटे की मौत से मां निर्मला रो-रोकर बेसुध हो गई। थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया छात्र स्कूल से लौटते समय रास्ते में ठोकर लगने से गिर गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed