फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Strike in banks, 100 crore transaction

बैंकों में रही हड़ताल, 100 करोड़ का लेनदेन ठप

Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Strike in banks, 100 crore transaction
बहराइच में गुरुवार को हड़ताल के दौरान जेल रोड पर स्थित इंडियन बैंक के जोनल कार्यालय पर प्रदर्शन ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को जिले की सभी बैंकों में हड़ताल रही। इस दौरान बैंक कर्मियों ने तालाबंदी कर बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बैंकों के निजीकरण के लिए किए जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन एवं प्रतिकूल दिशा में ले जाने वाले बैंकिंग सुधार व बैंक के निजीकरण का विरोध किया। हड़ताल के चलते 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा। बैंकों के बंद होने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष डीडीएन अवस्थी ने बताया कि यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के आह्वान पर दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल शुरू की गई है। बैंक कर्मी सुबह 10 बजे ही बैंकों के सामने एकत्रित हो गए, लेकिन बैंक का ताला नहीं खोला। बैंक कर्मियों ने केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे बैंकों के निजीकरण के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिला मंत्री लालजी जायसवाल ने बताया कि हड़ताल में यूनियन इंडियन बैंक इंप्लाइज यूनियन, भारतीय स्टेट बैंक यूनियन, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज, बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा एवं रिटायर्ड यूनियन संघ के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला मंत्री ने बताया कि हड़ताल से लगभग 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा। यूनियन के कुछ बैंककर्मियों ने पूर्व जोनल ऑफिस जेल रोड पर भी धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर अंकित अग्रवाल, मेहदी हसन, कुश गुप्ता, अजय कुमार, दिलीप कुमार, रत्नेश, आशीष गुप्ता, लोकेश श्रीवास्तव, अरविंद तिवारी, मोहित श्रीवास्तव, लोकेश अग्रवाल, संजय कुमार, सतीश कुमार, अमृतलाल, हरीराम, प्रीतम कुमार, मनोज, अमित, राजेश, राजकुमार, अरविंद गिरी, दिलीप सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी रहेगी हड़ताल
जिला मंत्री लालजी जायसवाल ने बताया कि मांगों को लेकर शुक्रवार को भी बैंक बंद कर कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। जिससे जिले के सभी बैंक में लेनदेन ठप रहेगा। मांगें न पूरी होने पर आगे की रणनीति भी यूनियन की ओर से बनाई जाएगी।

इधर-उधर भटकते रहे लोग
जिले में बैंकों की हड़ताल के चलते लोग इधर-उधर भटकते रहे। शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, पानी टंकी, केडीसी तिराहा, छावनी चौराहे पर लगे एटीएम में उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। लोग रुपये निकालने के लिए मशक्कत करते नजर आए। बैंक के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed