फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sticks on two sides, 16 injured

दो पक्षों में चली लाठियां, 16 घायल

Sat, 13 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sticks on two sides, 16 injured
बहराइच। पिपरा कमाल गांव में खेत में कटीले तार लगाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दोनो ओर से जमकर लाठियां चलीं। इससे लगभग 16 लोगों को चोटें आईं। तीन की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दोनों ओर से मिली तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही है। पयागपुर थाना क्षेत्र के पिपरा कमाल गांव निवासी चंदन सिंह अपने खेत को कटीले तार से घेर रहे थे।
विज्ञापन

बगल में आदित्य का भी खेत था। इस पर आदित्य ने मेड़ पर लग रहे कटीले तार का विरोध करते हुए चंदन से अपने खेत में तार लगाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। मारपीट शुरू हुई तो दोनों पक्षों की ओर से ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर एकत्रित होकर लड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं। इससे 16 लोग को चोटें आई। तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि चंदन सिंह की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ व दूसरे पक्ष से आदित्य की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed